Breaking News

दीपावली और छठ पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

यूटिलिटी डेस्क. दीपावली एवं छठ के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कईस्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इनमें मालदा टाउन-हरिद्वार, हावड़ा-गोरखपुर और हावड़ा से छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। तीनों ट्रेनें साप्ताहिक होंगी। इसके अलावालखनऊ-मुंबई सीएसटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा।

  1. रेलवे ने कहा है कि 7 से 28 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को हावड़ा से चलकर बरौनी, समस्तीपुर, मजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर ठहरते हुए मंगलवार को छपरा पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन 08- 29 अक्टूबर तक हर मंगलवार छपरा से चलकर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी से होते हुए अगले दिन बुधवार को छपरा पहुंचेगी।

  2. मालदा टाउन से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी। मालडा टाउन- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन सोमवार को मालदा से सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, आरा, बक्सर, पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ठहरते हुए मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी।

    • वापसी में ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार को हरिद्वार से चलकर अगले दिन बुधवार को मालदा टाउन पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन अप और डाउन दिशा में सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, वाराणसी, न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, सुलतानपुर एंव लक्सर स्टेशन पर भी रुकेगी।
  3. रेलवे ने कहा है कि 04 से 25 अक्टूबर तक हर शुक्रवार हावड़ा से गोरखपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन हावड़ा से रात 11 बजे चलेगी और अगले दिन शनिवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन वापसी में 5 से 26 अक्टू्बर के बीच हर शनिवार को गोरखपुर से चलकर रविवार को हावड़ा पहुंचेगी।

  4. लखनऊ-मुंबई सीएसटी साप्ताहिक स्पेशल को भी छह ट्रिप में दो अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलाया जाएगा। ट्रेन प्रति बुधवार दोपहर 3:00 बजे लखनऊ से रवाना होगी। देर रात 3:50 बजे भोपाल आएगी और गुरुवार शाम 5:35 बजे मुंबई सीएसटी पहुचेंगी।प्रति मंगलवार मुंबई से दोपहर में 2:10 बजे चलेगी। यह गाड़ी देर रात 2:00 बजे भोपाल पहुंचेगी और यहां से पांच मिनट बाद रवाना होकर बुधवार को दोपहर में 1.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

  5. भोपाल स्टेशन से प्रति बुधवार सुबह 7:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर में 3:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 13026 हावड़ा-भोपाल हावड़ा स्टेशन से हर सोमवार दोपहर 12:30 बजे चलकर अगली शाम 6:45 बजे भोपाल पहुंचेगी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो।


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LuQKmz

No comments