हरमनप्रीत 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय, धोनी और रोहित उनसे सिर्फ दो मैच दूर
खेल डेस्क. भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय (पुरुष-महिला मिलाकर) बन गई हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे टी-20 में हरमनप्रीत ने यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम यह मैच 105 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीका के 175 रन के जवाब में भारतीय टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि भारत ने सीरीज 3-1 से जीत ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AK9Tec

No comments