Breaking News

सुमित नागल ब्राजील में एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे, फिकोविच से मुकाबला होगा

खेल डेस्क. भारत के युवा टेनिस स्टार सुमित नागल ब्राजील में हो रहे एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंच गए। राउंड-8 में सुमित ने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को केरुंडोलो को 7-6 (2), 7-5 से हराया। एटीपी रैंकिंग में सुमित 135वें और केरुंडोलो 262वें स्थान पर हैं। सुमित का सेमीफाइनल अर्जेंटीना के जुआन पाब्लो फिकोविच से होगा। फिकोविच एटीपी रैंकिंग में 325वें स्थान पर हैं।

इससे पहले सुमित का प्री-क्वार्टरफाइनल में ब्राजील के ओरलांडो लुज से मुकाबला था। मैच को सुमित ने 7-5, 7-3 से जीता था। वहीं, राउंड-32 में सुमित ने पुर्तगाल के गास्ताओ एलियास को हराया था। इस मैच के 21वें मिनट में चोट के कारण एलियास रिटायर हो गए थे। सुमित मैच में 4-1 से आगे चल रहे थे।

सुमित ने पिछले महीने ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर इवेंट जीता
सुमित ने पिछले महीने की 29 तारीख को अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले इवेंट जीता था। जीत के बाद वे करियर की बेस्ट 135वीं रैंक पर पहुंचे थे। सुमित ने फाइनल में अर्जेंटीना के फैकुंदो बागिन्स को 6-4, 6-2 से हराया। उन्होंने करियर का दूसरा चैलेंजर टाइटल अपने नाम कर किया था। वे 2017 में पहली बार बेंगलुरु चैलेंजर इवेंट जीते थे।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुमित नागल। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LQpOOt

No comments