एचडीएफसी अपने ग्राहकों को 1000 से अधिक मशहूर ब्रांड्स की खरीदारी पर 100 से अधिक ऑफर दे रहा
यूटिलिटी डेस्क. एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों के खाते में महज 10 सेकंड में लोन अमाउंट ट्रांसफर करने का दावा कर रहा हैं। बैंक का कहना है कि फेस्टिव ट्रीट्स के तहत उसने 100 से अधिक आकर्षक ऑफर्स और एक हजार से अधिक रिटेल ब्रांड्स के साथ करार किया है। बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रवि संथानम से ब्रांड्स के मामले में लगातार शीर्ष पर रहने वाले एचडीएफसी बैंक की सफलता पर दैनिक भास्कर ने विशेष बातचीत की। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंशः-
सवाल : एचडीएफसी बैंक 5 वर्षों से ब्रांड्स के मामले में नंबर वन है। यह सफलता कैसे हासिल की?
जवाब : एचडीएफसी बैंक पिछले 25 वर्षों से लोगों की सेवा में सक्रिय है। हम वर्ल्ड क्लास के प्रोडक्ट और बैंकिंग सर्विस प्रदान करते हैं। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को बेहतर ढंग से जानता है। इसलिए उनकी जरूरतों के हिसाब से हम उन्हें बेहतरिन सेवा देने में सफल रहते हैं।
सवाल : बैंक की ओर से फेस्टिव ट्रीट्स के तहत 100 से अधिक ऑफर्स चल रहे हैं। सबसे अधिक रिस्पांस किसे मिल रहा है?
जवाब : बैंक के पास 25 हजार रिटेल स्टोर्स, एक हजार से अधिक ब्रांड और 100 से अधिक ऑफर्स मौजूद हैं। टीवी, मोबाइल, कपड़ा, कार, बाइक, फ्रीज, विदेश यात्रा जैसे हर चीज पर लोन मिलता है।
सवाल : बाजार में इस तरह के ऑफर्स कई दूसरे बैंक भी दे रहे हैं। एचडीएफसी बैंक के ऑफर्स में क्या अलग बात है?
जवाब : बैंक की तरफ से 10%, 15% या 50% तक के कैशबैक का ऑफर होता है। किसी बड़े मॉल या ब्रांड के स्टोर में चले जाइए। वहां डिस्काउंट या कैशबैक ऑफर्स होता है। हमने 1000 से अधिक रिटेल ब्रांड्स से करार किया है।
सवाल : क्या आप उसमें से कुछ ब्रांड के नाम बता सकते हैं?
जवाब : हमारे उपभोक्ताओं को ऑफर्स देने वाले अग्रणी रिटेल एंड कंज्यूमर ब्रांड्स में रिलायंस डिजिटल, सैमसंग, एलजी, एपल, यात्रा, ओयो, लाइफस्टाइल, मिंत्रा, विजय सेल्स, हेमलीज, एचपी, बिग बास्केट जैसे कई और मशहूर नाम शामिल हैं।
ग्रामीण स्तर के आंत्रप्रेन्योर्स से टाईअप
एचडीएफसी बैंक ने ग्रामीण इलाकों में अपने ऑफर्स को पहुंचाने के लिए खास तरह की रणनीति अपनाई है। हमने अपने वितरण प्रणाली को विस्तारित करते हुए और बनाने के लिए सरकार की ओर से ग्रामीण अंचल में चलाये जाने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जो ग्रामीण स्तर के आंत्रप्रेन्योर्स हैं, उनके साथ भी टाईअप किया है। इससे अभी जो हमारा फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर्स चल रहा है, वह पूरे भारत के ग्रामीण और सेमी अर्बन इंडिया तक पहुंच चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pcwpoq
No comments