Breaking News

अब 3 गुना महंगा तोहफा ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

यूटिलिटी डेस्क. मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों की तोहफे लेने की वित्तीय सीमा 3 गुना बढ़ा दी है। संशोधित नियमों के मुताबिक ग्रुप 'ए' और 'बी' श्रेणियों के अधिकारी 1500 की जगह 5,000 रु. तक तोहफा ले सकेंगे। वहीं, 'सी' श्रेणी के लिए यह सीमा 500 से बढ़ाकर 2000 रु. की गई है।


कर्मचारी श्रेणी
ग्रुप A - वरिष्ठ अधिकारी
ग्रुप B - गजेटेड और नॉन गजेटेड ऑफिसर
ग्रुप C - क्लर्क व बहुद्देश्यीय कर्मचारी


विदेशी मेहमानों से गिफ्ट लेने की सीमा खत्म
केंद्र सरकार की तरफ से विदेशी मेहमानों से गिफ्ट लेने की सीमा का खत्म कर दिया है, जो पहले तक अधिकतम 1000 रुपए थी। फॉरेन कंट्रीब्यूशन रूल 2012 में संशोधन के बाद कर्मचारी विदेशी मेहमानों की ओर से दिए जाने वाले गिफ्ट को स्वीकार कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
goverment employees get exemption in taking expensive gifts increase limit three times


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N5ZSxn

No comments