सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 अक्टूबर का दिन, किन लोगों को मिलेगी सफलता
जीवन मंत्र डेस्क। टैरो कार्ड भी ज्योतिष की प्रचलित विद्याओं में से एक है। इस विद्या में कार्ड्स की मदद से भविष्य और स्वभाव से जुड़ी बातें बताई जाती हैं। टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 20 अक्टूबर का दिन...
- मेष - Strength
नया दिन अचानक बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन ये आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं। जिनके साथ नए रिश्तों का आरंभ होगा।
करियर: यदि करियर लाइन बदलने का मौका मिल रहा है, तो उसे बिना सोचे विचारे जाने न दें। हो सकता है यह दिन आपके कार्यक्षेत्र में एक नई शुरुआत का दिन हो।
लव: परिवारजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। जिन रिश्तों में बहुत परेशानी आ रही है, उनसे आगे बढ़ जाने ही समझदारी है।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।
- वृष - Justice
कार्यों में अचानक बाधा उत्पन्न होने के कारण काम का समापन में विलंब से हो सकता है। जल्दबाजी न करें, न ही किसी बात पर जिद्दी रवैया अपनाएं, वरना आपका नुकसान हो सकता है। काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। अपना फोकस बनाए रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखने को मिलेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी न करें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
लव: रिश्तों में किसी भी बात की जल्दबाजी न करें, खासकर विवाह संबंधी निर्णयों में, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऊर्जा में कोई कमी नहीं होगी। कोई ऐसा व्यायाम न करें, जिसमें चोट लगने का खतरा हो।
- मिथुन - Seven of Cups
सोमवार को अपने काम पर फोकस बनाए रखें। जीवन में यदि बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं तो अपने जीवन को एक नई दिशा देने का यही उचित समय है। भेड़ चाल में न पड़ें, वह करें जो आपको अच्छा लगता हो, जिससे आपको खुशी और संतुष्टि मिले। रिश्तों में भी यदि खुश नहीं हैं तो अपने आपको इस बंधन में बांधने की बजाय अपने अस्तित्व के लिए कुछ करें, इससे आपके रिश्तों में भी सुधार होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र का चुनाव अपनी रूचि के अनुसार करेंगे तो आपके लिए भविष्य सुनहरा होगा। नई नौकरी खोज रहे हैं तो वह करें, जो आपको उचित लगता हो, दूसरों की सलाह को मानने से पहले अपनी सोच को भी महत्व दें।
लव: रिश्तों में सुधार लाने का मौका मिलेगा। उसे जाने न दें। प्रियजनों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं, इससे रिश्ते में गहराई बढ़ेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
- कर्क - The Emperor
परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं कि आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें, क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी बात के कारण आपके मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। घबराएं ना, जल्द ही परिस्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी।
लव: प्रियजन के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव से बचें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।
- सिंह - The Hermit
सोमवार को हो सकता है कि आप समझ-बूझ से काम न करके, कुछ अप्रत्याशित करें, जिससे आपके मन को खुशी मिले। ध्यान रहे कि ऐसा न हो कि कोई ऐसा नुकसान हो जाए, जिसके लिए आपको पछताना पड़े। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों कि आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाए रखें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यह बदलाव का समय है। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
करियर: कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतजार कर रहे थे।
लव: किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। याद रखें कि अपने रिश्तों में आपका आत्मसम्मान बना रहे।
हेल्थ: स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न हों, मन में शांति और संतुष्टि की भावना बनाए रखें, सेहत अच्छी रहेगी।
- कन्या - Eight of Cups
दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पुराने किए हुए निवेश से धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें, जितनी जरूरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियां आएंगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत को बेकार न जाने दें। सोच समझ कर काम करें और अपना हक मांगने से न कतराए।
लव: किसी रिश्तेदार या प्रियजन पर अपने आपको इतना न्योछावर न करें कि वे आपका महत्व ही भूल जाएं। अपने आत्मसम्मान को बना कर ही कोई रिश्ता निभाएं।
हेल्थ: अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए थोड़ा समय नियमित रूप से अवश्य निकालें। मौसम के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।
- तुला - Two of Pentacles
मन से किसी भी प्रकार के नुकसान या धोखे के भय को निकाल दें। आपको दुनिया वही देगी जो आप उसे देंगे। आपके विचार और आपकी ऊर्जा आपकी परिस्थिति निर्धारित करते हैं, इसलिए अच्छी और सकारात्मक सोच बनाए रखें। रिश्तों में कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको जीवन भर पछताना पड़े। घर और कार्यस्थल में श्रीयंत्र की स्थापना करें, इससे हर प्रकार से आपको लाभ मिल सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या बॉस से किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपना मन खराब न करें, किसी व्यर्थ की बहस में न पड़ें। परिस्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
लव: यदि प्यार की तलाश में हैं तो जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है। निजी जिंदगी में जल्द ही खुशियां प्राप्त होंगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा रहेगा। गर्दन या गले संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। अपना ख्याल रखें।
- वृश्चिक - Wheel of Fortune
आपके जीवन में परिस्थिति इतनी बुरी नहीं, जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। ये सोचिए कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी बात से समझौता न करें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं।
लव: अपने जीवनसाथी से खुल कर बात करें, उन्हें समझने का प्रयास करें, तभी परेशानियों का हल होगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य की देखभाल करें। डॉक्टर से निरंतर चेक अप कराते रहें। किसी की बात को दिल पर न लें कि इससे आपके स्वास्थ्य की हानि हो।
- धनु - Death
आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। किसी भी प्रकार का रचनात्मक काम करें जो आपको पसंद हो, जैसे लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। किसी प्रकार से दान जरूर करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। काम का फल मिलेगा। आपके फोकस में कुछ कमी हो सकती है, अपने मूड स्विंग नियंत्रण में रखें।
लव: प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्राकृतिक वातावरण में जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाएं। कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में बिताना सेहत के लिए लाभकारी रहेगा।
- मकर - Three of Wands
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। किसी भी तरह के विवाद से बचें। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं, उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।
करियर: यदि कार्यक्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं तो अपने अहं भाव को त्याग कर अपना कौशल दूसरों को भी सिखाएं।
लव: प्रियजनों के साथ नरमी भरा व्यवहार रखें। किसी की गलती को माफ कर दें, वह गलती अनजाने में हुई हो सकती है।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। क्षमता के अनुसार ही काम करें, तनाव से बचें। रोग से पीड़ित हैं तो अपने खान पान और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।
- कुंभ - Five of Cups
दिन काफी दिलचस्प रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाए हुए हैं, लेकिन प्रयास की कमी है। इस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए सोमवार से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
करियर: सोमवार को काम का भार अधिक रहेगा। आपका कम में मन कम लगेगा। ऐसा न करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है जो आपको भारी पड़ेगी।
लव: अपने आप पर ध्यान दें, पहले अपना ध्यान रखें, अपनी जरूरतें अपने आप पूरी करने का प्रयास करें। किसी पर इतना न निर्भर हों की आपका महत्त्व कम हो जाए।
हेल्थ: अपने मन से चिंताएं कम करें, स्वास्थ्य अपने आप बेहतर हो जाएगा।
- मीन - The Devil
परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएंगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच-विचार के कोई निर्णय न लें। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है, जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
करियर: काम में मन नहीं लगेगा। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। कोई भी निर्णय अपने आप न लें, नहीं तो गलती हो सकती है।
लव: प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। परेशान होने की बजाय किसी अच्छे गुरु या काउंसलर से मिलें, इससे लाभ होगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई रोग परेशान कर सकता है। शनिवार को सात अनाज का दान करें, स्वास्थ्य में लाभ होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oWBIgV
No comments