Breaking News

शुक्र ने कन्या से तुला राशि में किया प्रवेश, सभी 12 राशियों पर होगा असर

जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 4 अक्टूबर की सुबह शुक्र ग्रह ने राशि बदली है। इस ग्रह ने कन्या से तुला राशि में प्रवेश किया है, अब शुक्र 28 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक राशि में जाएगा। तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर होगा, जानिए मेष से मीन तक सभी लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय...
मेष- आप ज्यादा जज्बाती हो सकते हैं। आय के मामले सामान्य रहेंगे। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। नौकरी में स्थायित्व रहेगा। शिक्षक सहयोग प्रदान करेगें।
वृषभ- बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अनुशासन भंग होने का भय है। आप सही ढंग से कार्य की शुरुआत करेंगे, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाएगा। दिखावा करने की आदत रहेगी।
मिथुन- ये समय बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़े कार्य को करने के लिए आगे बढ़ेंगे। सफलता भी मिलेगी। स्वभाव धर्मिकता से पूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क- ये समय सामान्य रहेगा। कार्य सफल होंगे, लेकिन आशा के अनुरूप धन प्राप्त नहीं हो पाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करने से बचें। यात्रा में कष्ट हो सकता है।
सिंह- विवादित मामलों में निर्णय पक्ष का रहेगा। किसी बड़े कार्य के बनने के आसार होंगे। सफलता की प्राप्ति होगी और संतान से सुख मिलेगा।
कन्या- धन लाभ के योग बन सकते हैं। रुकावटों का अंत होगा और व्यवहार में निखार आएगा। लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे और निर्णय सटीक होंगे।
तुला- कार्य की शुरुआत कठिनाई के साथ होगी, लेकिन राशि स्वामी शुक्र की वजह से समस्याओं का अंत होगा। बाधित कार्यों में गति आएगी और हर्ष के साथ धार्मिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक- कार्यों में परेशानी महसूस करेंगे और दिखावा करने से बचने का प्रयास करें। स्वयं को स्थापित करने के लिए जूझना पड़ेगा। अध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा।
धनु- कार्यों का विस्तार होगा और धन की प्राप्ति सुगम होगी। खुशियां मिलेंगी। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और रुके कार्य में गति आएगी। संपत्ति का लाभ होगा।
मकर- ये समय पक्ष का रहने वाला है। परिवार के साथ समय बितेगा। आय भी पूर्व से बेहतर रहेगी। घर और कार्यस्थल पर आंतरिक कलह का अंत होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ- विरोध करने वालों की साजिशों का अंत होगा। नए लक्ष्य मिलेंगे जो आसानी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन आवक सुगम होगी। परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा।
मीन- निर्णय लेने में बाधाएं उत्पन्न होंगी। नकारात्मकता हावी होने का प्रयास करेगी, लेकिन कार्य पूरे करने में सफल हो जाएंगे। धन की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन आर्थिक सुधार हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shukra in tula rashi, rashifal in hindi, shukra ka rashi parivartan, rashifal 2019


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357U4eW

No comments