Breaking News

अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 13 अक्टूबर का दिन, लाभ मिलेगा या नहीं

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 13 अक्टूबर का मूलांक 4 है और भाग्यांक 8 है। दिन का अंक 1, 4 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंकों के खास योग रहेंगे। अंक 8 की अंक 1, 4 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार...
अंक 1
मानसिक तनाव रह सकता है। लोगों से उलझने से बचें। जॉब को लेकर परेशानी रह सकती है।
क्या करें- रसदार पीली मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 2
निजी संबंधों के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रह सकता है। कोई साधारण परिचय घनिष्ठता में बदल सकता है।
क्या करें- कुल देवी को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3
अधिक उठापटक में न पड़ें। यदि उठापटक आवश्यक रूप से करनी ही है तो फिर उपयुक्त व्यक्ति को माध्यम बना कर ही करें। यात्रा की योजना बन सकती है।
क्या करें- जल में चंदन मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4
अपने ही आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। निराशा को अपने पर हावी होने देने से बचें। ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 5
जॉब बदलने के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। सिर में दर्द रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6
समय समान रूप से लाभालाभ का है। बड़े काम की शुरुआत अभी न करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
क्या करें- गुड़ के पानी से गणेशजी का अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 7
कार्यों में बाधाएं आ सकती है। अपनी इच्छाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। अपने ही दुखी कर सकते हैं।
क्या करें- शिव-परिवार को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8
खानदानी राजनीति करने वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करना हानि पहुंचा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
क्या करें- अपने पितर की विशेष आराधना करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9
ट्रांसपोर्ट का काम करने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। सिविल इंजीनियर बनने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकता है। पुरानी चोट परेशान कर सकती है।
क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में काले तिल भरकर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka ank rashifal, numerology rashifal, Sunday rashifal, 13 october rashifal in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pg9ddI

No comments