Breaking News

इंग्लैंड 10 साल बाद हारा, चेक गणराज्य जीता; रोनाल्डो ने करियर का 699वां गोल किया

खेल डेस्क. यूरो कप-2020 के क्वालिफायर में शुक्रवार को इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। उसे चेक गणराज्य ने 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम यूरो कप के क्वालिफायर में 10 साल बाद हारी। उसे पिछली हार अक्टूबर 2009 में यूक्रेन के खिलाफ 0-1 से मिली थी। इंग्लैंड के लिए मैच में एकमात्र गोल हैरी केन ने किया। केन ने पांचवें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। दूसरी ओर, पुर्तगाल ने लक्जमबर्ग को 3-0 से हरा दिया। उसके लिए स्टार फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक गोल किया। रोनाल्डो के करियर का ये 699वां गोल था।

इंग्लैंड की टीम ने मैच में आक्रामक शुरुआत करते हुए पांचवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त ले ली। चेक गणराज्य के लुकस मासोपुस्त ने इंग्लैंड के रहीम स्टर्लिंग को मैदान में गिरा दिया। इसके बाद रेफरी ने इंग्लिश टीम के पेनल्टी दे दी। इस पर केन ने क्वालिफाइंग राउंड में अपना 7वां गोल दाग दिया। चेक के जाकुब ब्रेवेक ने 9वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। ये उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। इसके बाद 85वें मिनट में जे. ओनड्रासेक ने गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।

रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल किया
दूसरी ओर पुर्तगाल ने लक्जमबर्ग को आसानी से हरा दिया। टीम के लिए पहला गोल 16वें मिनट में बर्नांडो सिल्वा ने किया। इसके बाद कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। टीम के लिए तीसरा और आखिरी गोल गोंजालो गुएडेस ने 89वें मिनट में किया। दूसरी ओर, वर्ल्ड चैम्पियन फ्रांस ने ओलिवर जिरूड के गोल की बदौलत आइसलैंड को 1-0 से हरा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रिस्टियानो रोनाल्डो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VyRlaj

No comments