14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है कार्तिक माह, इस महीने रहेंगे दीपावली जैसे बड़े त्योहार
जीवन मंत्र डेस्क. कार्तिक माह हिंदू पंचांग का आठवां महीना है। चातुर्मास में अाने वाले 4 महीनों में ये चौथा महीना है। इस बार इसकी शुरुआत रेवती नक्षत्र और हर्षण योग के साथ हो रही है। इस महीने में कई बड़े त्योहार पड़ेंगे। यह महीना काफी महत्वपूर्ण है और इसकी शुरुआत शरद पूर्णिमा के अगले दिन से होती है। ग्रंथों के अनुसार इस माहीने में तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। पर्वों और दान-पुण्य का सबसे बड़ा महीना कार्तिक इस बार 14 अक्टूबर, सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 12 नवंबर, मंगलवर को समाप्त होगा।
- हिंदू धर्म के इस पवित्र महीने में मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। श्रद्धालु तुलसी-शालिगराम पूजन करेंगे और देव आराधना के साथ धन-संपत्ति, व्यापार-कारोबार में वृद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर कामना करेंगे।
कार्तिक में महिलाओं के पर्व ज्यादा
17 अक्टूबर, शनिवार से प्रमुख पर्वों की शुरुआत करवा चौथ के साथ हो रही है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। इसके बाद स्कंद षष्ठी, रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी व्रत के साथ सौंदर्य का पर्व रूप चौदस, सुहाग पड़वा, आंवला नवमी जैसे पर्व भी महिलाओं से जुड़े हैं।
जानिए किस दिन कौन सा पर्व...
17 अक्टूबर- करवा चौथ
20 अक्टूबर- अहोई अष्टमी
3 नवंबर- रमा एकादशी व्रत
4 नवंबर- गोवत्स द्वादशी
5 नवंबर- धनतेरस
6 नवंबर- रूप चौदस
7 नवंबर- दीपावली
8 नवंबर- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
9 नवंबर- भाई दूज
13 नवंबर- सूर्य षष्ठी
15 नवंबर- गोपाष्टमी
17 नवंबर- आंवला नवमी
19 नवंबर- देवउठनी ग्यारस
22 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी
23 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VENVTh
No comments