Breaking News

सरफराज को कप्तानी से हटाने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश, श्रीलंका से हार की जांच कराने की भी मांग

खेल डेस्क. श्रीलंका से टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया। इसमें सरफराज अहमद को फौरन कप्तानी से हटाने की मांग की गई है। बता दें कि श्रीलंका की कमजोर टीम ने पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर तीन टी-20 की सीरीज में 3-0 से हराया था। आखिरी मैच 9 अक्टूबर को लाहौर में खेला गया था।

अफसोस और गुस्सा
यह प्रस्ताव मुस्लिम लीग-नवाज के विधायक मलिक इकबाल जहीर ने पेश किया। इसमें कहा गया है कि पंजाब प्रांत की विधानसभा श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के सफाए पर गहरे अफसोस और गुस्से का इजहार करती है। टी-20 की नंबर वन टीम (पाकिस्तान) अपने से कहीं कम रैंकिंग वाली टीम से हार गई। इस शिकस्त की वजह से पाकिस्तानी कौम में गम और गुस्से में है।

जांच कराने की मांग
प्रस्ताव में मांग की गई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एहसान मनी श्रीलंका के हाथों मिली इस एकतरफा हार की जांच कराएं। सरफराज को क्रिकेट टीम की कप्तानी से तुरंत हटाया जाना चाहिए। एंजेलो मैथ्यूज जैसे दस वरिष्ठ खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से मना कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अधिकांश गैर अनुभवी व नए खिलाड़ियों की टीम पाकिस्तान भेजी। यह टीम दो वनडे हारी, लेकिन टी-20 सीरीज में उसने एकतरफा जीत दर्ज की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरफराज अहमद (फाइल)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/319rcjs

No comments