Breaking News

15 अगस्त 2022 से पहले कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ेगा रेलवे

यूटिलिटी डेस्क. इंडियन रेलवे लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। 15 अगस्त 2022 से पहले रेलवे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश को जोड़गा। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में कहा कि कटरा से बनिहार को जोड़ने का सेक्शन पर तेजी से काम जारी है और चिनाब ब्रिज भी तैयार हो रहा है। आपको बता दें कि गुरूवार को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की दिल्ली से शुरूआत की।

  1. दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के बीच शुरू हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे दिल्ली से कटरा के बीच का सफर 12 घंटे के बजाय 8 घंटे में पूरा हो सकेगा।

  2. पीयूष गोयल कहा कि देश के 5,000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मौजूद है। आने वाले दिनों में 6500 स्टेशन इस सुविधा से जुड़ेंगे।

  3. कटरा से दिलली कोवंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा जोड़ दिया गया है लेकिन कश्मीर यहां से करीब 170 किलोमीटरआगे है। और यहां काफी पहाड़ी इलाका भी है इसके चलते यहां काम रेलवे लाइन बिछाने में ज्यादा समय लग रहा है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nccDxJ

No comments