डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बोले- गली बॉय नहीं, ऑस्कर में जानी चाहिए थी 'द ताशकंद फाइल्स'
बॉलीवुड डेस्क. 2 अक्टूबर को पूरे देश ने गांधी जयंती के साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी सेलिब्रेट की। लेकिन इस दिन शास्त्री जी की मौत के रहस्य पर बनी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि उनकी फिल्म92वेंऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजी जानी चाहिए थी।
फिल्म के साथ हुई राजनीति : बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया -फिल्म निश्चित रूप से ऑस्कर की दौड़ में शामिल थी, लेकिन उसके साथ भीराजनीतिहो गई जिसके कारण फिल्म को चुना नहीं गया।
फिल्म से जुड़ीं बातें :'द ताशकंद फाइल्स'12 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी। महज 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 17.21 करोड़ का बिजनेस किया था। विवेक की फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी, मंदिरा बेदी और श्वेता बसु जैसे स्टार्स नजर आए थे।
अंडरग्राउंड रैपर्स पर बनी है गली ब्वॉय:जोया अख्तर की फिल्मगली ब्वॉय में रणवीर सिंह ने मुराद का किरदार निभाया था।मुराद मुंबई के स्लम कारैपर होता है, जो अपने हालात से ऊपर उठकर स्टार बनना चाहता है। फिल्म स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नेजी से इंस्पायार्डथी।14 फरवरी 2019 को रिलीज हुईफिल्म में रणवीर के अलावा आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय राज और अमृता सुभाष भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nfj5UE

No comments