Breaking News

कोच्चि में देश की पहली वाटर मेट्रो, दिसंबर से 16 रूट पर चलना शुरू होगी

कोच्चि. केरल के कोच्चि शहर में देश की पहली वाटर मेट्रो चलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है। यहां वाटर मेट्रो 16 रूट पर चलेगी। इसके जरिये कोच्चि के आसपास बसे 10 द्वीपों के 38 टर्मिनल के बीच संपर्क हो सकेगा। इनमें से 18 टर्मिनल को मुख्य बोट हब के रूप में विकसित किया जाएगा।दिसंबर 2019 तक यह सेवा शुरू हो सकती है।

यह प्रोजेक्ट 819 करोड़ रुपए का है। 78 किमी लंबे रूट पर दो बोटयार्ड होंगे। मेट्रो के लिए 78 इको-फ्रेंडली, तेज और एयर-कंडीशंड बड़ी नावें तैयार की जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट को जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू से वित्तीय सहायता मिलेगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोच्चि वाटर मेट्रो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2q3DdtQ

No comments