Breaking News

यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने शुरू की छठ स्पेशल ट्रेन

यूटिलिटी डेस्क. रेलवे ने छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए फिरोजपुर से दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार जाएगी।
इस स्पेशल रेलगाड़ी को 04654/04653 नम्बरों के तहत चलाया जाएगा। फिरोजपुर-दरभंगा-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन 04654 फिरोजपुर-दरभंगा विशेष रेलगाड़ी 30.10.2019 को फिरोजपुर से दोपहर 12.40 बजे चलेगी। अगले दिन रात 11.30 बजे ये ट्रेन दरभंगा पहुँचेगी।


वापसी में ये होगा शिड्यूल
वापसी में ट्रेन नम्बर 04653 दरभंगा-फिरोजपुर स्पेशल रेलगाड़ी 01.11.2019 को दरभंगा से सुबह 04.30 बजे चलकर करके अगले दिन दोपहर 03.05 बजे फिरोजपुर पहुँचेगी. इस ट्रेन में एक 3AC का कोच लगेगा. वहीं इस ट्रेन में सोलह जनरल डिब्बे लगेंगे।


रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन
फिरोजपुर-दरभंगा-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन रास्ते में मक्खु, लोहियां खास, सुल्‍तानपुर लोधी, कपूरथला, जलंधरसिटी, लुधियाना, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
indian railway announced chhath special trains between ferozepur darbhanga


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nnrmir

No comments