न्यूमेरोलॉजी के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर का दिन, किन बातों का रखें ध्यान
जीवन मंत्र डेस्क। गुरुवार, 17 अक्टूबर का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 है। दिन अंक 3 और मासांक 1 है। गुरुवार को अंकों के विशेष योग बन रहे हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 8 की अंक 3 के साथ परस्पर मित्र युति है। अंक 1 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति है।
- अंक 1
असमंजस में गलत निर्णय ले सकते हैं। धन संबंधी किसी दस्तावेज पर दस्तखत करते समय पूरी सजगता बरतें। सिर दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- देवी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
- अंक 2
किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। मन बेचैन रह सकता है। सामाजिक आयोजन में भागीदारी कर सकते हैं।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
- अंक 3
धन संबंधी बड़ा लेन-देन कर सकते हैं। इष्ट मित्र का सहयोग मिल सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
- अंक 4
फर्नीचर के कारोबारियों के लिए प्रतिकूलता रह सकती है। छोटे भाई या साले के साथ काम कर रहे हैं तो झटका लग सकता है। नकसीर के शिकार हैं तो इस दिशा में खास ध्यान दें।
क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
- अंक 5
दूसरों को अपनी बात समझाने में समस्या आ सकती है। जल्दबाजी से बचें। दांत संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- अनाथों को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
- अंक 6
उलझन की अवस्था में किसी मित्र या छोटे भाई से समुचित सलाह मिल सकती है। तय यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खानपान संबंधी पर्याप्त सावधानी बरतें।
क्या करें- गुरु विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
- अंक 7
पुरुषों को ससुराल पक्ष और महिलाओं को पीहर पक्ष से अनुकूलता रह सकती है। कोई निकट का संबंध रूप बदल सकता है। नसों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
- अंक 8
बकाया धन मिल सकता है। नए टेंडर के आवेदन के लिए अभी ठहर जाएं। चिड़चिड़ाहट की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
- अंक 9
बस व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। आउटडोर खेलों के खिलाड़ियों को उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। पिछली चोट में राहत मिल सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oKSYpj
No comments