Breaking News

युवा अच्छी सैलरी की बजाए, सुरक्षित नौकरी को दे रहे प्राथमिकता

यूटिलिटी डेस्क.देश के युवाओं को अब जॉब की चिंता ज्यादा सताने लगी है इसी का नतीजा है कि युबाअब अच्छी सैलरी वाली नौकरी बजाए सुरक्षित नौकरी को प्राथमिकता दे रहेहैं। वे सैलरीऐसी नौकरीजहां नौकरी जाने का डर न हो इसके लिए सैलरी से कॉम्प्रोमाइज करने को भी तैयार हैं। इस बात का खुलासा ओलिवबोर्ड द्वारा की गई एक सर्वे में हुआ है। जहां 44.3 फीसदी युवा सुरक्षित नौकरी चाहते हैं। वहीं मात्र 11 फीसदी युवा ही अच्छी सैलरी वाली नौकरी को अहमियत दे रहे हैं। यह सर्वे देश के 5 हजार युवाओं पर किया गया था।

  1. सर्वे से सामने आया है किआजकल युवा ऑफिस वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन को महत्वपूर्ण मानते हैं। इस सर्वे में 36.7 फीसदी युवाओं ने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन को अहम बताया।

  2. सर्वे के मुताबिक, 23 फीसदी युवाओं ने अंग्रेजी के बजाय हिन्दी में मॉक टेस्ट का चुनाव किया। 58.7 फीसदी युवाओं ने परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट का चुनाव किया।

    • यूट्यूब वीडियो और क्लासेज दूसरे नंबर पर रहे। 44.5 फीसदी युवाओं ने इसे अपनी पसंद बताई। सिर्फ 8.4 फीसदी युवाओं ने पारंपरिक कोचिंग संस्थानों को अपनी पसंद बताई।
  3. ओलिवबोर्ड के इस सर्वे में बैंकों और सरकारी नौकरियों के 5000 उम्मीदवारों को शामिल किया गया। यह सर्वे देशभर में किया गया। इसमें शामिल 19 फीसदी युवा टियर 2 और टियर 3 शहरों के थे।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OQVrsX

No comments