1 जनवरी तक करा लें केवाईसी, नहीं तो आपका बैंक अकाउंट हो सकता है फ्रीज
यूटिलिटी डेस्क.आईडीबीआई बैंक के खाता धारकों का 1 जनवरी 2020 केवाईसी कराना जरूरी है ऐसा न कराने पर खाता आंशिक फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे में आप अपने अकाउंट से न तो पैसे निकाल पाएंगे और न ही पैसे जमा कर पाएंगे। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।बैंक ग्राहको को मैसेज करके1 जनवरी 2020 के पहले केवाईसी करने को कह रही है।
-
बैंक द्वारा भेजें गए मैसेज में कहा गया है कि RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार अकाउंट में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना है। नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी आईडीबीआई बैंक ब्रांच या होम ब्रांच में जाएं।
-
केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे मेंअच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि "नो योर कस्टमर" यानि अपने ग्राहक को जानिये। बैंक तथा वित्तीय कम्पनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LWIID4
No comments