एसबीआई ने सेविंग बैंक डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाई ब्याज दरें
यूटिलिटी डेस्क. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सेविंग बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों में कमी की है। SBI अभी तक सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये तक जमा रखने वालों को 3.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज देता है। जो अब3.25 फीसदी मिलेगा। SBI ने रिटेल डिपॉजिट पर 0.10% और बल्क डिपॉजिट पर 0.30% तक दरें घटाईं हैं। नई दरें 1 नवंबर, 2019 से लागू होंगी।
-
बैंक ने एक से दो साल की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बल्क टर्मडिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है। नई ब्याज दर 10 अक्तूबर से प्रभावी होगी।
-
अवधि ब्याज दर (आम नागरिकों के लिए) ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) सात से 45 दिन तक 4.50 प्रतिशत 5 प्रतिशत 46 से 179 दिन तक 5.50 प्रतिशत 6 प्रतिशत 180 से 210 दिन तक 5.80 प्रतिशत 6.30 प्रतिशत 211 दिन से एक साल तक 5.80 प्रतिशत 6.30 प्रतिशत एक साल से दो साल तक 6.40 प्रतिशत 6.90 प्रतिशत दो साल से तीन साल तक 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत तीन साल से पांच साल तक 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत पांच साल से 10 साल तक 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VOmei
No comments