Breaking News

तेजस एक्सप्रेस 2 घंटे से ज्‍यादा लेट हुई तो यात्री को मिलेगा मुआवजा

यूटिलिटी डेस्क. देश की पहली 'प्राइवेट' ट्रेन की शुरूआत 5 अक्टूगर से होगी। इस ट्रेन में सफर करने वालों को ट्रेन लेट होने से होने वाली परेशानी से निपटने के लिए रेलवे ने नया रास्ता खोज निकाला है। इसके तहत अगर यह ट्रेन 2 घंटे से ज्यादा लेट हुई तो यात्री मुआवजे के हकदार हो सकते हैं। उसे 250 रुपए तक मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। आईआरसीटीसी 5 अक्टूबर से इस तरह की पहली तेजस ट्रेन का संचालन दिल्ली से लखनऊ शुरू करने वाली है। आईआरसीटीसी को दो तेजस ट्रेनों को चलाने का अधिकार मिला है।

  1. तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ का सफर सवा 6 घंटे में पूरा करेगी। ये ट्रेन लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन दो स्टेशनों कानपुर और गाजियाबाद में रुकेगी।

    • इसी तरह लखनऊ से दिल्ली आने वाली ट्रेन के भी बीच में यही दोनों स्टॉपेज होंगे। तेजस दोनों ओर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन यानी सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव चेयर कार, दो तरह की बोगियां होगीं।
  2. तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ का सफर सवा 6 घंटे में पूरा करेगी। ये ट्रेन लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन दो स्टेशनों कानपुर और गाजियाबाद में रुकेगी।

    • इसी तरह लखनऊ से दिल्ली आने वाली ट्रेन के भी बीच में यही दोनों स्टॉपेज होंगे। तेजस दोनों ओर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन यानी सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव चेयर कार, दो तरह की बोगियां होगीं।
  3. IRCTC ने कहा कि वह दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oRb4pm

No comments