दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत की जगह साहा विकेटकीपिंग करेंगे : कोहली
खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में बुधवार से खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि इस सीरीज में ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग करेंगे। साहा टीम इंडिया के लिए पिछला टेस्ट जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेले ते। इसके बाद कंधे में चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उन्होंने चोट के बाद आईपीएल में वापसी की थी, लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही वे फिर से चोटिल हो गए थे।
पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nbtelk
No comments