अप्रैल 2020 से देश के कई शहरों में मिलने लगेगा बीएस-6 ईंधन
यूटिलिटी डेस्क. जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आगामी एक अप्रैल से बीएस-6 ईंधन मिलने लगेगा। इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपएका निवेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 122 शहरों के लिए नेशनल क्लीन एयर कार्यक्रम बना है। इससे वाहनों से होने वाला प्रदूषण 80-90% तक घटेगा।
-
दिल्ली में बीएस-6 मानक के पेट्रोल-डीजल की बिक्री एक अप्रैल, 2018 से ही शुरू हो गई है, जबकि पूरे एनसीआर में भी चरणबद्ध तरीके से इसकी बिक्री शुरू चुकी है।
- एक अप्रैल 2019 से राजस्थान के चार जिलों- अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर तथा उत्तर प्रदेश के एनसीआर में पड़ने वाले आठ जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और शामली के साथ ताज नगरी आगरा में इसकी बिक्री शुरू हो गई।
- एक अक्तूबर, 2019 से एनसीआर में पड़ने वाले हरियाणा के सातों जिलों फरीदाबाद, गुरूग्राम, महेंद्र नगर, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल और मेवात में बीएस-6 ईंधन की आपूर्ति शुरू हो गई है।
-
उल्लेखनीय है कि सरकार एक अप्रैल, 2020 से पूरे देश में बीएस-6 ईंधन की बिक्री अनिवार्य बनाने के साथ ही वाहनों के पंजीकरण में भी बदलाव करने जा रही है।
- अगले साल एक अप्रैल से देश में सिर्फ बीएस-6 मानक पर खरे उतरने वाले वाहन ही पंजीकृत होंगे। मतलब इससे कम मानक के वाहनों का पंजीकरण 31 मार्च, 2020 से पहले ही कराना होगा।
- अगले साल एक अप्रैल से देश में सिर्फ बीएस-6 मानक पर खरे उतरने वाले वाहन ही पंजीकृत होंगे। मतलब इससे कम मानक के वाहनों का पंजीकरण 31 मार्च, 2020 से पहले ही कराना होगा।
-
बीएस का मतलब है भारत स्टेज 6। इसका संबंध उत्सर्जन मानकों से है। बीएस-6 वाहनों में खास फिल्टर लगेंगे, जिससे 80-90% पीएम 2.5 जैसे कण रोके जा सकेंगे। नाइट्रोजन ऑक्साइड पर नियंत्रण लगेगा।
- परिवहन विशेषज्ञों के अनुसारबीएस-6 वाहन में हवा में प्रदूषण के कण 0.05 से घटकर 0.01 रह जाएंगे। यानी बीएस-6 वाहन व बीएस-6 पेट्रोल-डीजल होने पर प्रदूषण 75%कम हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vp9l6O
No comments