जन्म तारीख के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 21 से 27 अक्टूबर तक का समय
जीवन मंत्र डेस्क। ज्योतिष की बहुत प्रचलित विद्याओं में से एक है न्यूमेरोलॉजी। अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी में जन्म तारीख के आधार पर भविष्य, स्वभाव और अंक राशिफल से जुड़ी बातें मालूम की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार बर्थ डेट के आधार पर जानिए आपके लिए 21 से 27 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा...
- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इन लोगों का मन धर्म-कर्म की ओर लगेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
संभलकर रहने का समय है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। जोखिम लेने से बचें। विवादों से दूर रहें। कमाई में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
पुराने समय से चली आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा और लक्ष्य पूरे कर पाएंगे।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। साझेदारों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में समय पक्ष का रहेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
तरक्की होने के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर आएंगे। नौकरी में सावधानी से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
शत्रुओं को पराजित करने में सफल होंगे। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनपसंद खाना मिलेगा। सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
विवादों को बढ़ावा न दें। बात करते समय सावधान रहें। ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें, जिससे दूसरों को बुरा लगे। नौकरी में कोई बड़ा काम करने का मौका मिलेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
ये समय धैर्य से रहने का है। कोई बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर-परिवार के लोगों के सहयोग से बाधाएं दूर होंगी।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों और मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। नौकरी में सावधान रहकर काम करना होगा, वरना हानि हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33RvfCV
No comments