Breaking News

एंडी मरे 31 महीने बाद एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे, कहा- मेरे लिए यह बड़ा आश्चर्य

खेल डेस्क. पूर्व वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे बेल्जियम में खेले जा रहे यूरोपियन ओपन में शनिवार को फाइनल में पहुंच गए। वे 2017 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार वे मार्च 2017 में दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। मरे ने फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 70 उगो हमबर्ट 3-6, 7-5, 6-2 से हराया। इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए एक बड़ा आश्चर्य है। मुझे फाइनल में आने की खुशी है। इस स्थान तक दोबारा पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इतनी जल्दी यहां तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी।’

फाइनल में मरे का मुकाबला स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका से होगा। वे वर्ल्ड रैंकिंग में 243वें स्थान पर हैं। मरे और वावरिंका के बीच अब तक 19 मुकाबले हुए। इनमें ब्रिटिश खिलाड़ी ने 11 जीते। वहीं, उन्हें आठ मैच में हार का सामना करना पड़ा। वावरिंका से फाइनल खेलने पर मरे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह एक अच्छा मैच होगा। मैंने और स्टैन ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेला है। यह अच्छा है कि हम दोनों फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं।’

वावरिंका ने 18 साल के सिनर को हराया
वावरिंका ने इटली के जैनिक सिनर को हराया। उन्होंने 18 साल के सिनर को 6-3, 6-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वे करियर में 30वीं बार किसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। सिनर 2014 के बाद किसी एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे। इससे पहले क्रोएशिया बोर्ना कोरिच सेमीफाइनल में पहुंचने थे। वावरिंका ने जीत के बाद कहा, ‘मैं बहुत ही खुश हूं। यूएस ओपनर के बाद मैंने नहीं खेला। इसलिए, यहां फाइनल तक पहुंचना मेरे लिए बेहतरीन रहा।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एंडी मरे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W1vsAv

No comments