भारत अंक तालिका में 240 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर, द. अफ्रीका 7वें पायदान पर
खेल डेस्क. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हरा दिया। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम अाईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने पहले स्थान को और ज्यादा मजबूत कर लिया। टीम इंडिया को तीन टेस्ट जीतने पर 120 अंक मिले। वह 240 अंक के स्थान पहले स्थान पर बरकरार है। इससे पहले टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज जीतने पर भी 120 अंक मिले थे।
टीम इंडिया 14 नवंबर से घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलने उतरेगी। तब वह दोनों मुकाबले जीतकर 120 अंक हासिल करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम दोनों मैच जीत लेगी, तो उसके 360 अंक हो जाएंगे।
न्यूजीलैंड दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर
आईसीसी वर्ल्ड चैम्पियनशिप के अंक तालिका में न्यूजीलैंड 60 अंक के साथ दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है। लंकाई टीम के भी 60 अंक ही हैं। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। दोनों के 56-56 अंक है। दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन टेस्ट में हार के बाद शून्य अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की
भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था। इसके बाद रांची में मंगलवार को खत्म हुए तीसरे टेस्ट को पारी और 202 रन से अपने नाम कर लिया। अफ्रीकी टीम के खिलाफ टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी जीत भी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31BchyL
No comments