Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते थे उस्मान कादिर; अब पाकिस्तान के लिए खेलेंगे कंगारुओं के खिलाफ

खेल डेस्क. अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में एक नाम कई लोगों के लिए हैरानी की सबब है। ये हैं लेग स्पिनर उस्मान कादिर। उस्मान क्रिकेट इतिहास के महानतम लेग स्पिनर्स में शामिल स्वर्गीय अब्दुल कादिर के बेटे हैं। उस्मान ज्यादातर वक्त ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया का ही वर्किंग वीजा भी है। पिछले दिनों उस्मान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अगले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर इलेवन का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम में चुना गया है।

मिस्बाह से सवाल
सोमवार को पाकिस्तान के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान किया। इसमें उस्मान कादिर का नाम टी20 टीम में था। एक पत्रकार ने मिस्बाह से पूछा- उस्मान तो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने पाकिस्तान में ज्यादा क्रिकेट खेला भी नहीं है। आपने उन्हें सिलेक्ट क्यों किया? इसके जवाब में मिस्बाह ने कहा- हमने उस्मान के साथ बैठकर सारे मसले सुलझा लिए हैं। हम शादाब के साथ एक बैकअप लेग स्पिनर चाहते थे। उस्मान को इसके लिए फिट थे।

सोशल मीडिया पर बहस
उस्मान को टीम में चुने जाने पर सोशल मीडिया में बहस शुरू हो गई। एक यूजर ने पूछा- उस्मान कादिर ही क्यों? उनकी तो बीबीएल में अच्छी खासी पिटाई हुई थी। सुल्तान तारिक बाजवा ने भी पूछा- आखिर, उस्मान कादिर को टी20 टीम में किस आधार पर चुना गया है। बाजवा ने इसके साथ ही फखर जमान के सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए। एक अन्य यूजर ने कहा- क्या उस्मान को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिल रही थी? वो तो पीएसएल में भी नहीं चुना जा सका था। अब टी20 में क्यों आया? एक और यूजर ने कहा कि बाबर आजम टी20 टीम का कप्तान है और उसके दोस्त होने की वजह से ही उस्मान को टीम में जगह मिली। ## ## ## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

उस्मान कादिर दिवंगत लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते थे। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o8QMHZ

No comments