Breaking News

26 से 29 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, इससे पहले निपटा लें अपने जरूरी काम

यूटिलिटी डेस्क. अक्टूबर के आखिर में 26 से 29 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो इन छुटि्टयों को देखते हुए अपना काम निपटा लें। नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


इसीलिए बंद रहेंगे लगातार 4 दिन बैंक बंद

  • 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्‌टी रहेगी।
  • 27 अक्टूबर को रविवार है और इस दिन दिवाली भी है इस कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की वजह से छुट्टी रहेगी।
  • 29 अक्टूबर को भैय्या दूज को भी बैंक बंद रहेंगे।


इन कामों में हो सकती है परेशानी
लगातार बैंक बंद रहने के कारण रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी), चेक क्लियरेंस जैसे काम भीअटक सकते हैं। वहीं एटीएम में कैश की किल्लत भी आपको परेशान कर सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p13usv

No comments