Breaking News

शाहिद अफरीदी ने कहा- बाबर की जगह शोएब मलिक को कप्तान बनाते, सरफराज में अब भी दमखम

खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को टी-20 में कप्तानी सौंपे जाने का विरोध किया है। इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि बाबर की जगह अगर अनुभवी शोएब मलिक को सबसे छोटे फॉर्मेट की कमान सौंपी जाती तो ज्यादा बेहतर होता। अफरीदी ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को सराहा। कहा, “सरफराज को भले ही कप्तानी से हटा दिया गया हो, लेकिन उसमें मजबूत वापसी करने की भरपूर क्षमता है।”पाकिस्तान कीटीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। यहां 3 से 29 नवंबर के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

अफरीदी ने कहा, “बाबर पाकिस्तान टीम की बैटिंग लाइन अप का सबसे अहम किरदार हैं, लेकिनमुझे लगता है कि उन्हें कप्तान बनाना सही नहीं है। उनकी जगह टी-20 की कप्तानी निश्चित रूप से ज्यादा अनुभवी शोएब मलिक को दी जानी चाहिए थी। हमें ये याद रखना चाहिए कि अगले साल ही टी-20 विश्व कप होना है। अगर मलिक को इस विश्व कप तक कप्तानी दी जाती तो बेहतर होता।”

सरफराज की तारीफ की
पिछले हफ्ते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी के साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया था। इस बारे में पूछे गए एक सवाल पर शाहिद ने कहा, “सरफराज ने पाकिस्तान क्रिकेट को काफी सफलताएं दिलाईं। उन्हें दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है। उसमें अब भी काफी दमखम है। एक प्लेयर के तौर पर वो अब भी हमारी टीम को काफी आगे ले जा सकता है। मुझे पूरा यकीन है कि बतौर खिलाड़ी वो मजबूत वापसी करेगा।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक (फाइल फोटो)।)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BqxUqO

No comments