Breaking News

जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का समय

जीवन मंत्र डेस्क। अंक ज्योतिष की मदद से जन्म तारीख के आधार भविष्य से जुड़ी बातें मालूम हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस सप्ताह पैसों से जुड़े कामों में योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। जोखिमभरे कामों में भी सफलता मिल सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें, वरना बात बिगड़ सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
आपके लिए ये समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। पुरानी योजना के अनुसार जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
मित्रों और रिश्तेदारों की मदद से पुरानी परेशानियां दूर कर पाएंगे। वाद-विवाद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय पक्ष का रहने वाला है। महत्वपूर्ण काम इस सप्ताह हो पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख बना रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मन अशांत रहेगा, ऐसे में धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में किया गया काम नुकसानदायक हो सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
मानसिक तनाव की वजह से काम पूरे नहीं हो पाएंगे। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। धन संबंधी कामों में भी मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
पुरानी योजनाओं के अनुसार किए गए काम सफलता दिलाएंगे। कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
ये समय शुभ रहने वाला है। जरूरी कामों में कामयाबी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए ये सप्ताह लाभदायक रहने वाला है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
सावधानी से रहने का समय है, हानि होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद हो सकता है। वरिष्ठ लोगों की मदद से परेशानियां दूर हो सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ank jyotish, weekly rashifal, numerology, october last week rashifal, november 2019 rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p9KDMe

No comments