केदारनाथ के 29 अक्टूबर को, वहीं 17 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
यूटिलिटी डेस्क. इस साल श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे। यह घोषणा बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने की। इससे पहले 29 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे। इसके साथ इस साल की चार धाम यात्रा का भी समापन होगा। आपको बता दें कि इस साल9 मई कोकेदारनाथ धाम के, वहीं 10 मई को बद्रीनाथ के कपाट खोले गए थे।
-
मंदिर समिति के रिकॉर्ड के मुताबिक इस साल अक्टूबर महीने की शुरूआत तक 10.42 लाख लोगों ने बद्रीनाथ और लगभग 9.09 लाख लोगों ने केदारनाथ के दर्शन किए हैं।
- पिछले साल 6 महीने केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए खोला गया था इस दौरान 7 लाख 31 हजार भक्त यहां दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं 10 लाख 48 हजार भक्तों ने बद्रीनाथ के दर्शन किए थे।
-
मंदिर समिति के लोगों और अधिकारियों का मानना है कि केदारनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुफा में ध्यान लगाने के बाद से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। आपको बता दें कि पिछले साल मई में प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35c07PM
No comments