शुक्रवार का भाग्यांक है 2, आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन, लाभ मिलेगा या नहीं
जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 25 अक्टूबर का मूलांक 7 और भाग्यांक 2 है। दिन अंक 6 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंकों के खास योग बन रहे हैं। अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति है। अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति, अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 1 के साथ विरोधी युति बनी है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 25 अक्टूबर का दिन...
- अंक 1
काम के लिए नया प्रस्ताव मिल सकता है। अति आत्मविश्वास से बचें। स्वास्थ्य खर्च करना पड़ सकता है।
क्या करें- पीली रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
- अंक 2
इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है। अपनी प्राथमिकताएं नए सिरे से तय कर सकते हैं। आलस्य बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- जल में चावल डाल कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
- अंक 3
भाग्य की कृपा बनी हुई है। विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा या यात्रा की योजना बन सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को पीले कपड़े में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
- अंक 4
जिनकी पत्नी उम्र में उनसे बड़ी है, उनके करियर में लाभ हो सकता है। कुलदेवी, माता या दादी के नाम से काम करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।
क्या करें- अपने पितर को घर में बने आटे के हलुए का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
- अंक 5
फार्मेसी के छात्रों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। किसानों को अपनी उपज का अच्छा दाम मिल सकता है। चलते समय सावधानी बरतें।
क्या करें- भैरव बाबा को मोटी बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
- अंक 6
जिनके परिवार में स्त्रियां अधिक हैं, उनके लिए समय कुछ ख़ास भेंट ला सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य से मिलने जा सकते हैं। शरीर अन्दरूनी स्वास्थ्य परीक्षा ले सकता है।
क्या करें- हनुमानजी मंदिर में मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
- अंक 7
होजयरी के कारोबारियों और सुपारी से संबंधित सामग्री के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। कोई पिछली चिंता मिट सकती है। सिर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
- अंक 8
निकट की महिला मित्र के साथ संबंध में खींचातानी से बचें। अपने पर निराशा को हावी न होने दें। आंखों पर आवश्यकता से अधिक जोर न डालें।
क्या करें- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
- अंक 9
नेवी और मर्चेंट नेवी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। अत्यंत विश्वास के लोगों के सामने ही अपनी खास बातें रखें। कमर या कंधों की हड्डी में दर्द हो सकता है।
क्या करें- किसी के एक्सिडेंट के इलाज में आर्थिक सहयोग दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N3L1ni
No comments