Breaking News

धोनी भारत-द. अफ्रीका मैच देखने पहुंचे, 3 महीने बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिए

खेल डेस्क. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला देखने रांची पहुंचे। वे मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में थे। इस दौरान धोनी झारखंड के ही स्पिनर शहबाज नदीम से बात करते हुए नजर आए। वे जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिए। धोनी तीन महीने से भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। ऐसा माना जाता है कि वे दिसंबर से वापसी करेंगे।

मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज के सारे मैच जीतने में सफल रहा। साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसने पिछले ही मैच में उसे पारी और 137 रन से हराया था। भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नदीम के साथ धोनी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pCxTh1

No comments