Breaking News

'दबंग 3' से सुदीप का फर्स्ट लुक, सलमान ने लिखा- विलेन जितना बड़ा हो, भिड़ने में उतना ही मजा आता है

बॉलीवुड डेस्क. अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' से किच्चा सुदीप का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के लीड रोल चुलबुल पांडे निभा रहे सुपरस्टार सलमान खान ने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए लिखा है, "विलेन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। पेश हैं 'दबंग 3' में बाली के रोल में किच्चा सुदीप।" पोस्टर में सुदीप सूटबूट में गुस्से में देखते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में आग का सीन दिखाई दे रहा है।

'दबंग 3' के फर्स्ट लुक में किच्चा सुदीप।

रविवार को पूरी हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

रविवार (6 अक्टूबर) को फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी भी सलमान ने ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को याद कर रहे थे। सलमान ने इस वीडियो में कहा था कि 'दबंग 3' की शूटिंग वीके सर (विनोद खन्ना साहब) के जन्मदिन पर पूरी हुई। सलमान ने यह भी कहा कि 'दबंग 3' ने विनोद के भाई प्रमोद खन्ना उनके पिता का रोल कर रहे हैं। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan Introduced Kichcha Sudeep As Bali In Dabangg 3


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2onyXVB

No comments