उमर अकमल 10वीं बार 0 पर आउट हुए; शाहिद अफरीदी का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा
खेल डेस्क. पाकिस्तान के उमर अकमल टी20 क्रिकेट में 10 बार शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में उमर लगातार दो बार 0 पर पवैलियन लौटे। इसके पहले सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी 8 बार जीरो पर डग आउट में लौटे थे।
बेदम रही वापसी
मिस्बाह उल हक ने हेड कोच और चीफ सिलेक्टर बनने के बाद उमर अकमल का पाकिस्तान टीम में वापस बुलाया। वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था। पांच और सात सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टी20 हुए। इन दोनों ही मैचों में अकमल 0 पर आउट हुए। सोशल मीडिया पर भी उनका मजाक बना। कुल 83 टी20 इंटरनेशनल मैच में अकमल 10 बार शून्य पर आउट हुए। इसके पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था। वो कुल 99 टी20 में 8 बार जीरो पर पवैलियन लौटे थे।
मिस्बाह की आलोचना
उमर की टीम में वापसी पर उनकी जितनी आलोचना हो रही है, उससे कहीं ज्यादा मिस्बाह निशाने पर हैं। कहा जा रहा है कि मिस्बाह ने उन प्लेयर्स को टी20 टीम में जगह दी जो न तो फिट हैं और न उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। उमर और अहमद शहजाद की खराब फील्डिंग भी पाकिस्तान की दोनों मैचों में हार की वजह बनी। दोनों ने एक-एक कैच भी छोड़ा। मिस्बाह ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बेहतरीन टीम बनाने का वादा किया था। लेकिन, आलोचक कह रहे हैं कि उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30QQumg
No comments