Breaking News

मदर डेयरी ने 4 रुपए सस्ता किया टोकन वाला दूध

यूटिलिटी डेस्क/ नई दिल्ली.मदर डेयरी प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए टोकन वाले दूध को पैकेज्ड दूध की तुलना में 4 रुपए प्रति लीटर कम कीमत पर बेचेगा। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान में वह 900 बूथ के माध्यम से औसतन 6 लाख लीटर दूध बेचती है। उसने कहा कि रिटेल सेल आउटलेट में वेंडिंग मशीनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाओं का अनुभव प्रदान की जाएगी। टोकन वाले दूध की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता को 10 लाख लीटर प्रति दिन तक बढ़ाया गया है।


90 करोड़ टन घटेगा प्लास्टिक वेस्ट
कंपनी के अनुसार प्लास्टिक पैकेजिंग से रहित प्रत्येक लीटर दूध की खरीद पर उपभोक्ता 4.2 ग्राम कम प्लास्टिक उत्पादन में योगदान दे सकते हैं, जिससे सालाना कुल उत्पादन 900 मीट्रिक टन (90 करोड़ टन) कम होगा। इससे प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी तो आएगी ही लोगों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिए गए भाषण में देश के लोगों से प्लास्टिक के थैले का उपयोग बंद करने का आग्रह किया था। उन्होंने आग्रह किया था कि देश के लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल 2 अक्टूबर 2019 से पूरी तरह से बंद कर दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nna9wl

No comments