Breaking News

प्रिया पूनिया डेब्यू मैच में 50+ रन बनाने वाली 7वीं भारतीय, मिताली के करियर के 20 साल पूरे

खेल डेस्क. तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। पूरी अफ्रीकी टीम 45.1 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहला वनडे मैच खेल रहीं बल्लेबाज प्रिया पूनिया ने 75 रन की पारी खेली। वे डेब्यू मैच में 50+ का स्कोर बनाने वाली सातवीं भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मैरिजेन कैप ने 64 गेंद पर 54 रन की तेज पारी खेली। लॉरा वॉलवार्ट ने भी 39 रन बनाए। झूलन गोस्वामी ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत को पूनिया और जेमिमा रॉड्रिग्ज (55) ने 83 रन की ओपनिंग दी। पूनिया ने कप्तान मिताली राज (11*) के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

मिताली 20 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली पहली महिला
मिताली ने इस मैच में उतरते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने जून-1999 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया था। वनडे क्रिकेट में 20 साल पूरे करने वाली वे दुनिया की चौथी क्रिकेटर (महिला-पुरुष मिलाकर) हैं। उनके पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और जावेद मियांदाद ऐसा कर चुके हैं।

डेब्यू मैच में 50+ का स्कोर बनाने वाली भारतीय

खिलाड़ी रन किसके खिलाफ साल
संध्या अग्रवाल 64 ऑस्ट्रेलिया 1984
अंजू जैन 84* वेस्टइंडीज 1993
रेशमा गांधी 104* आयरलैंड 1999
मिताली राज 114* आयरलैंड 1999
करुणा जैन 68* वेस्टइंडीज 2004
वेदा कृष्णमूर्ति 51 इंग्लैंड 2011
प्रिया पूनिया 75* द. अफ्रीका 2019


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रिया पूनिया और जेमिमा रॉड्रिग्ज के साथ झूलन गोस्वामी (बीच में)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ICJDq6

No comments