टैरो कार्ड्स के अनुसार 7 अक्टूबर को आपकी राशि फायदे में रहेगी या नहीं
जीवन मंत्र डेस्क। ज्योतिष की प्रचलित विद्याओं में से टैरो कार्ड्स भी एक है। इस विद्या में कार्ड्स की मदद से भविष्य और स्वभाव की बातें बताई जाती हैं। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए आपकी राशि के लिए सोमवार, 7 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, आपको लाभ मिलेगा या नहीं...
- मेष - Justice
सोमवार को आपकी सलाह किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अपने व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। पुरानी मेहनत सफल होगी। और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। दूसरों की सहायता करना अच्छी बात है, लेकिन अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। इससे किसी का भला नहीं होगा। मदद उसकी करें जो उसके योग्य हो। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियां हैं, उन्हें संजोएं। किसी रिश्तेदार या प्रियजन पर अपने आपको इतना न्योछावर न करें कि वे आपका महत्व ही भूल जाएं। सोमवार को किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आपके जीवन में आगमन हो सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो परेशानियां जल्द ही हल होंगी।
लव: प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में सोमवार को मधुरता बनी रहेगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छी सेहत के लिए की गई मेहनत फल देगी। अपने खान पान और विचारों में संयम बरतें।
- वृष - The Emperor
यदि कार्यक्षेत्र में कोई तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई थी तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। बदलती परिस्थिति के साथ अपने आप को ढालें। आपके आसपास यदि कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं तो अपनी आंखें खोलें, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और आपका नुकसान हो सकता है। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें कि आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छुपाएं, वरना उन्हें किसी और से पता चलेगा तो ठेस पहुंचेगी।
करियर: अपने साथ सख्ती न बरतें, अपने आप को थोड़ा समय दें।
लव: किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो उससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यह अच्छा समय है। नियमित रूप से व्यायाम आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का।
- मिथुन - Death
कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में बिताना सेहत के लिए लाभकारी रहेगा। सोमवार को परिस्थितियों में बदलाव के कारण मन में असमंजस की अधिकता रहेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको सरलता से सहयोग और संसाधन मिलेंगे। जिससे आप जिस काम को करना चाह रहे हैं, वह आसानी से कर पाएंगे। अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाए रखें, जल्द ही परिस्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। कुछ समय से चली आ रहीं परेशानियों का हल मिलेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में जो गतिहीनता आ गई थी, वह समाप्त होगी। काम के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। यह एक बहुत ही अच्छे समय का आरंभ है, भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं।
लव: प्रियजनों के साथ थोड़ा समय अवश्य बिताएं। उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाएं।
- कर्क - Page of Pentacles
आपको खुद में थोड़ी नकारात्मकता महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा, जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थाई नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो रहे हैं जो कि आपके भले के लिए हैं। इनके कारण परेशान न हों।
लव: प्रेमी के साथ यदि तनाव बना है और बहुत प्रयास के बाद भी यह सुलझ नहीं रहा तो यह रिश्ते के समापन का भी संकेत हो सकता है। धैर्य से काम लेंगे तभी हालात सही होंगे।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने समय से चले आ रहे रोग से जल्द ही निजात मिलेगी। अच्छी दिन चर्या का पालन अवश्य करें।
- सिंह - The Star
आप अपने साथ जैसा व्यवहार करेंगे, दूसरे भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार रखेंगे। सोमवार दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। इसके चलते रिश्तों और कार्यक्षेत्र में मच बदलाव हो सकते हैं, जो कि शुरुआत में अच्छे नहीं लगेंगे, लेकिन आपके लिए एक नए और अच्छे समय के आरंभ का प्रतीक है। इस बदलाव का दिल खोलकर स्वागत करें।
करियर: आपको काम का कोई नया अवसर या आइडिया मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र की दिशा बदल सकती है।
लव: यदि आप अपने रिश्तों में अपनी मान प्रतिष्ठा बनाए रखना चाहते हैं तो अपने आत्मसम्मान को कभी भी ठेस न पहुचाएं।
हेल्थ: रोग से जूझ रहे हैं तो उसके लिए किए जा रहे प्रयास जल्द ही फलदायक होंगे। अपने आप पर पूरा ध्यान दें।
- कन्या - Ace of Wands
विदेश यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। धन प्राप्ति और व्यापारिक सौदों के मामले में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन निजी जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं, जिससे आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में अगर कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें, जो सच है उसका साथ दें।
करियर: नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं, जिससे धन लाभ होगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें।
लव: अविवाहितों के लिए दिन फलदायक रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता मिलने के आसार हैं, अपने प्रयास करते रहें।
हेल्थ: स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए उचित प्रयास करने की आवश्यकता है। संयम और धैर्य से सफलता मिलेगी।
- तुला - The Hierophant
आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य जल्द ही संपन्न होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
लव: प्रियजनों से आज मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही उसका समाधान मिलेगा। किसी दूसरे डॉक्टर से सेकंड ओपिनियन लेने से न कतराएं।
- वृश्चिक - The Sun
आप जैसे भी हैं, वैसे ही रहें। किसी ओर के भ्रमजाल में ना फंसें। आप अगर अपनी तुलना दूसरों से करेंगे तो खुद ही परेशान होंगे। आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी जीवन पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी तुलना किसी और से न करें। अपनी योग्यता पर ध्यान दें, अपने कौशल को निखारते रहें।
लव: परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपना संयम बनाए रखें। प्रियजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ: सेहत संबंधी किसी की सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि क्या यह सलाह आपके लिए भी फायदेमंद रहेगी।
- धनु - The World
सोमवार को दिनचर्या और खान पान से लाभ होगा।। अटके काम पूरे होने के योग हैं। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से न कतराएं। सामाजिक मेलजोल बनाए रखें, उससे रास्ते खुलेंगे। अपनी बात पर अड़ियल न हों और न ही किसी की बातों में जल्दी से आ जाएं और प्रभावित हो जाएं। संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। धन लाभ हो सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा, लेकिन आज लापरवाही न करें।
लव: प्रियजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों को अच्छे रिश्ते के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि किस रोग से जूझ रहे हैं तो अच्छी सेहत के लिए थोड़े और प्रयास करने की आवश्यकता है।
- मकर - Seven of Wands
निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें। वरना इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।
करियर: नौकरी की तलाश है तो अपने आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जल्दी ही सफलता मिलेगी।
लव: प्रेमी या प्रेमिका से अपने मन की बात व्यक्त अवश्य करें। इससे रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। अगर किसी के लिए मन में भावनाएं हैं तो उन्हें व्यक्त करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने गले का ध्यान रखें। मौसम के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। घरेलू ईलाज से फायदा होगा।
- कुंभ - Queen of Swords
दिन सामान्य रहेगा। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं, उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें। कोई खास फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें, किसी विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की बॉस प्रशंसा करेंगे। अपने विचारों को अपने तक न सीमित रखें, उन्हें व्यक्त करें।
लव: प्रियजनों के साथ नरमी भरा व्यवहार रखें। किसी की गलती को माफ कर दें, वह गलती अनजाने में हुई हो सकती है।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। क्षमता के अनुसार ही काम करें, तनाव से बचें। रोग से पीड़ित हैं तो अपने खानपान और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।
- मीन - The Tower
सोमवार को करने योग्य बहुत कुछ है, जिस कारण आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। काम पर फोकस रहना आवश्यक है, नहीं तो मन इधर-उधर भटकता रहेगा और दिन के अंत में असंतोष की भावना उत्पन्न हो सकती है, जो कि तनाव और बढ़ा सकती है।
करियर: कार्यभार अधिक रहेगा। बॉस को इम्प्रेस करने लिए कोई नया कार्य लेने से पहले अपनी क्षमता, कार्यभार और समय का भी ध्यान रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
लव: रिश्तों में चल रही परेशानियां जल्द ही हल होंगी। धैर्य और संयम बनाए रखें।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंताओं और तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। मेडिटेशन से लाभ होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pKBrh2
No comments