अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, धन लाभ मिलेगा या नहीं
जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 7 अक्टूबर का मूलांक 7 है और भाग्यांक 2 है। दिन का अंक 2, 7 और मासांक 1 है। सोमवार को अंकों के खास योग रहेंगे। अंक 2 और अंक 7 में परस्पर विरोधी युति है। अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति और अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी हुई है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 7 अक्टूबर का दिन...
- अंक 1
रोमांस के मामले में भाग्य मेहरबान हो सकता है। महिला अधिकारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। दांत दर्द कर सकते हैं।
क्या करें- अपने पितर कोभोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
- अंक 2
जो चल रहा है, चलाइए; उठापटक के चक्कर में पड़ेंगे तो मामला बिगड़ भी सकता है। दिल से संतुलित रूप में ही काम लें।
क्या करें- सूर्य भगवान को जल में चावल डालकर अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
- अंक 3
लंबे समय से अटका काम बन सकता है। किसी महत्वपूर्ण विवाद या विवाद जैसे मामले में विजय संभव है। धन संबंधी लाभ हो सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के सरसों के तेल में घुले सिंदूर का तिलक लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
- अंक 4
अपने से बड़ी उम्र की महिला परिचित या रिश्तेदार की मदद करने में धन खर्च हो सकता है। कोई पुराना बकाया चुका सकते हैं। आंखों पर अधिक बल देने से बचें।
क्या करें- गायों को गुड़ दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
- अंक 5
फील्ड में काम करने वालों को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। मन की चंचलता पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। कमर दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
- अंक 6
साज-सज्जा के आयटम्स के विक्रेताओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए योजना बना रहे हैं तो आगे बढ़ें, समय सहायक रह सकता है। कमर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- इष्टदेव को पीली मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
- अंक 7
आउटसोर्सिग पर आईटी का काम करने वालों को उल्लेखनीय काम मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रह सकता है। भोग-विलास के लिए खर्च कर सकते हैं।
क्या करें- कुलदेवी को घर में बने हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
- अंक 8
किसी दूसरे की मदद करने के लिए आगे बढ़ते समय इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखें कि समय संवेदनशील है। निकट के संबंधों को संभालें। पसलियों में दर्द रह सकता है।
क्या करें- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
- अंक 9
भावनात्मक रूप से झटका लग सकता है। अपनी आकांक्षाओं को नियंत्रण में रखें, क्योंकि पर्याप्त रूप से पूरी होने के योग नहीं है। चोट को लेकर सावधान रहें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ontn07
No comments