सोमवार का भाग्यांक रहेगा 9, आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन, किसे रहना होगा सावधान
जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 14 अक्टूबर का मूलांक 5 और भाग्यांक 9 है। दिन का अंक 2, 7 है और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति है। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति और अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति रहेगी। अंकों के इन योगों के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन...
अंक 1
करियर के उद्देश्य से की गई यात्रा फलदायक हो सकती है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। भावनाओं के उफान पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 2
कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है। किसी की अस्पताल केस में मदद करनी पड़ सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3
कोई इच्छा पूरी हो सकती है। यह इच्छा लम्बे समय से अटकी हुई थी। भागादौड़ अधिक रह सकती है। दिमाग पर अनावश्याक बोझ न डालें।
क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 4
बॉस बदल सकता है। ऐसा स्थाई या अस्थाई, दोनों में से किसी भी रूप में हो सकता है। बेरोजगारों के लिए नया आवेदन करने का अवसर आ सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय ध्यान से करें।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5
विदेश यात्रा पर जा सकते हैं या इस की योजना बन सकती है। अपनी हर योजना पर बारीकी से विचार कर लें। हड्डी संबंधी दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- गुरु का आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6
मूल्यवान पत्थरों का कारोबार करने वालों के लिए अनुकूलता का प्रतिशत अधिक रह सकता है। खर्च की अधिकता रह सकती है। ब्लड शुगर के मामले में सावधानी बरतें।
क्या करें- भैरव भगवान को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7
निकट या विश्वास के व्यक्ति से धोखे की बात उजागर हो सकती है। अपनी बातों को यथासंभव गोपनीय रखें। नाक संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शनिदेव को काला वस्त्र भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 8
जो जैसा चल रहा, उसे वैसा ही चलने दें. दिमागी उठापटक अधिक रह सकती है। अपने आवेश की अधिकता आपके लिए ही समस्या खड़ी कर सकती है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 9
टोल टैक्स और सड़कों के ठेकेदारों को विपरीतता अनुभव हो सकती है। नया वाहन खरीदना हो तो आज न खरीदें। जांघों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VApEOk
No comments