Breaking News

बोनस की राशि को लिक्विड फंड में निवेश करना हो सकता है फायदेमंद

यूटिलिटी डेस्क. कई लोग ऐसे हैं जो बोनस को खर्च करने वाली राशि को डिस्पोजेबल इनकम के रूप में देखते हैं। नतीजतन, इसका एक बड़ा हिस्सा महंगे गिफ्ट और व्यर्थ की चीजों को खरीदने में खर्च हो जाता है। इसके बजाय खुद की वित्तीय स्थिति सुधारने और लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न हासिल करने में बोनस का सही उपयोग कर सकते हैं।

  1. आपात जरूरत के लिए इमरजेंसी फंड बनाएं। इससे दुर्घटना, नौकरी जाने या कारोबारी नुकसान से बचाव में मदद मिलती है। इस फंड में 4-6 महीने के खर्च के बराबर राशि होनी चाहिए। जिन्होंने अब तक इमरजेंसी फंड नहीं बनाया है। वे बोनस की राशि से इमरजेंसी फंड बना सकते हैं। कई बार निवेशक इमरजेंसी फंड बनाते हैं। लेकिन इसकी राशि किसी खर्च में इस्तेमाल कर लेते हैं और फंड में वापस पर्याप्त रकम डालना भूल जाते हैं। ऐसे निवेशकों को समय-समय पर समीक्षा कर अपने इमरजेंसी फंड में पर्याप्त राशि रखनी चाहिए। इसके लिए उन्हें बोनस की रकम को लिक्विड फंड या अन्य कम अवधि वाले फिक्स्ड इनकम फंड में निवेश करनी चाहिए।

  2. जब निवेशक वित्तीय लक्ष्य तय करते हैं तो इन्हें हासिल करने के लिए एक निश्चित राशि, एक निश्चित समय के लिए निवेश के विभिन्न माध्यमों में एलोकेट करते हैं। यदि वे अपने मौजूदा निवेश के पोर्टफोलियो में बोनस की राशि जोड़ते हैं तो, इससे उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्यों को जल्द हासिल करने में मदद मिल सकती है। निवेशक चाहें तो म्यूचुअल फंड में एकमुश्त रकम लगाकर मोटी रकम जोड़ सकते हैं। या फिर अपने रिस्क प्रोफाइल के आधार पर निवेशक सिस्टमेटिक ट्रांसफर प्लान या सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। इनके जरिए बोनस को लिक्विड फंड जैसे कम उतार-चढ़ाव वाले फंड में निवेश कर सकते हैं और सिस्टमेटिकली हाई वोलेटिलिटी वाले फंड में ट्रांसफर कर सकते हैं।

  3. यदि आप निवेश की प्लानिंग जल्द करते हैं तो वित्त वर्ष के अंत में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। बोनस की राशि को इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम में निवेश करने से आप एक तरफ टैक्स की बचत कर सकते हैं, दूसरी तरफ मासिक खर्चों की पूर्ति अपने नियमित सैलरी से कर सकते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33sxkVE

No comments