Breaking News

अयोध्या केस में फैसला आने की संभावना, इंदौर मैच के दौरान अतिरिक्त जवान तैनात होंगे

खेल डेस्क. भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर को खेला जाएगा। इसी दौरान 17 नवंबर तक अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर इंदौर रेंज के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) वरुण कपूर ने टेस्ट के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला लिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की दर्शक क्षमता 27 हजार है।

एडीजीपी कपूर ने कहा, ‘‘यह मैच बहुत ही संवेदनशील समय में हो रहा है। पांच दिवसीय मैच के दौरान अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जवान तैनात करने का फैसला कर लिया गया है। इन अतिरिक्त जवानों की व्यवस्था इंदौर संभाग के आठ जिलों से की जाएगी।’’

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

एडीजीपी ने सायबर सेल को सोशल मीडिया पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। कपूर के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति उन्माद फैलाने वाले पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nx89L4

No comments