Breaking News

मेटल, माइनिंग, फार्मा और एग्रीकल्चर सेक्टर में निवेश से बेहतर रिटर्न संभव

यूटिलिटी डेस्क. क्या आप शेयर बाजार की पिछली रैली का फायदा नहीं उठा पाए? यह ऐसी भावना है जो कई निवेशकों के मन में आ रही है। यहां तक कि कई एफपीआई को भी ऐसा ही महसूस हो रहा है। टैक्स कटौती के कारण कॉरपोरेट्स का मुनाफा बढ़ा है। बाजार पर इसका असर भी हो रहा है। इससे पहले नकारात्मक खबरों और निराशावादी सोच तेजी से फैल रही थी। लेकिन, अब यह सोच न्यूट्रल या सकारात्मक हो चुकी है। इससे मार्केट के प्रति निवेशकों का विश्वास कुछ हद तक फिर से बहाल हुआ। आईआरसीटीसी के धमाकेदार रिटर्न ने छोटे निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। रिस्क लेने की इच्छा भी बढ़ी है। अब बड़ा सवाल यह कि सुधरे हुए लेकिन अब भी अनिश्चित माहौल में निवेशकों का अप्रोच कैसा हो?


ऐसे में उन सेक्टर में निवेश करना सुरक्षित रणनीति हो सकती है जिनमें स्टॉक की कीमत अब भी कम है। मेटल, माइनिंग, फार्मास्युटिकल्स, एग्रीकल्चर, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स सेक्टर उपयुक्त जान पड़ते हैं। इन सेक्टर के अच्छे स्टॉक का चुनाव अच्छे आरओई, कंपनी की बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ, कम कर्ज, डेट टू इक्विटी 1 से कम होने के आधार पर किया जा सकता है। ऐसे स्टॉक के आधार पर मजबूत पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है।


मशहूर निवेशक वारेन बफेट का कथन हमेशा याद रखना चाहिए कि कभी आय के एक स्रोत पर निर्भर न रहें। दूसरा स्रोत जरूर तैयार करें। ऐसे में स्टॉक बास्केट के जरिए निवेश भी अच्छा विकल्प है। इसमें एक्सपर्ट द्वारा चुने गए स्टॉक शामिल होते हैं, जिनमें कम से कम पांच साल के लिए निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ बास्केट में ऐसे ही फंड शामिल हैं। उम्दा फंडामेंटल, असरदार मैनेजमेंट और शून्य कर्ज वाली ये मजबूत कंपनियां हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है। निवेशक अपनी जरूरत और लक्ष्य के हिसाब से उपयुक्त बास्केट का चुनाव कर सकते हैं।


80% राशि इक्विटी में, 10-10% गोल्ड और कैश में लगाएं
सारा पैसा एक ही स्टॉक में लगाना समझदारी नहीं है। निवेशक 80% राशि इक्विटी में, 10% गोल्ड में और 10% कैश या अन्य लिक्विड असेट में लगा सकते हैं। इक्विटी के लिए जो 80% राशि तय की है उसे 50% मल्टीकैप और 30% स्मॉल कैप में बांट सकते हैं। इससे निवेश में विविधता रहेगी और बड़े जोखिम का खतरा भी कम होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3366Vgw

No comments