लिएंडर पेस और अर्जुन कपूर के साथ फुटबॉल खेलते दिखे धोनी, अन्य कई सेलेब्स भी आए नजर
खेल डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने हाल ही में मुंबई में हुए एक चैरिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया। जिसमें उनके अलावा भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और डीनो मोरिया के अलावा अन्य स्टार्स भी शामिल हुए। ये मैच शहर के जुहू एरिया में स्थित जमनाबाई नरसी ग्राउंड पर खेला गया।
इस मैच के दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं दूसरी टीम के सदस्य नारंगी रंग की ड्रेस पहनकर खेले। इन खिलाड़ियों ने जो जर्सी पहनी थी उस पर 'प्लेइंग फॉर ह्युमैनिटी' लिखा हुआ था।
फिल्म इंडस्ट्री के कई नाम पहुंचे
इस मैच को खेलने के लिए एक्टर समीर कोचर, कोरियोग्राफर सिजर गोंजाल्विस और डायरेक्टर शशांक खेतान भी पहुंचे थे। खेतान ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। मैच के बाद सभी स्टार्स ने साथ में ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस दौरान धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए बाकी स्टार्स में खासा उत्साह नजर आया।धोनी खुद भी फुटबॉल के बहुत बड़े दीवाने हैं और फुटबॉल लीग आईसीएल (इंडियन सुपर लीग) की टीम 'चैन्नइन एफसी' के को-ओनर भी हैं।
रिति स्पोर्ट्स ने कराया आयोजन
इस चैरिटी मैच का आयोजन रिति स्पोर्ट्स कंपनी ने कराया, जो कि धोनी समेत देश के कई प्रमुख खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स एंडोर्समेंट को मैनेज करती है। रिति स्पोर्ट्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस आयोजन के कई फोटोज भी शेयर किए। जिसके साथ उसने लिखा, 'मुंबई में चैरिटी फुटबॉल मैच के लिए भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ कैप्टन कूल एमएस धोनी'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VlU8U2
No comments