Breaking News

पीसीबी ने सरफराज से जुड़े असंवेदनशील ट्वीट पर माफी मांगी, कहा- पोस्ट गलत समय पर हुआ

खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को सरफराज अहमद से टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी छीन ली। उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। उनके बाहर होने की घोषणा के दौरान ही पीसीबी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो टी-20 वर्ल्ड कप से एक साल पहले टूर्नामेंट के प्रचार के लिए डाला गया था। इसमें पीसीबी ने टी-20 वर्ल्ड कप को भी टैग किया था।

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पीसीबी के वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘सरफराज के टीम से बाहर होने के बाद का पल, शानदार।’ पीसीबी ने इसके तुरंत बाद ही ट्वीट को हटा दिया। उसने क्रिकेट फैंस से माफी मांगते हुए कहा, ‘पीसीबी उस पोस्ट के लिए माफी मांगता है। हम स्वीकार करते हैं कि वह समय गलत था। पोस्ट टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक से एक साल पहले प्रचार के लिए तय था। पोस्ट का समय कप्तानी की घोषणा के समय से टकरा गया, इसके लिए हम माफी मांगते हैं।’

सरफराज ने कहा- टीम को मेरी शुभकामनाएं
टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से खेला जाएगा। सरफराज की जगह बाबर आजम को टी-20 और अजहर अली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। वनडे टीम के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। सरफराज ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘मेरे लिए इतने बड़े स्तर पर टीम की कप्तानी करना गर्व का विषय रहा। मैं अपने सभी साथियों, कोचों और सिलेक्टर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अजहर अली और बाबर आजम के साथ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि वे मजबूत होंगे।’

अजहर अली ने सरफराज की तारीफ की
वहीं अजहर अली ने कहा, “मेरे लिए पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने से बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं इस मौके के लिए शुक्रगुजार और रोमांचित हूं। टीम के समर्थन से मैं आने वाले समय में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए अपने ऊपर किए गए भरोसे को साबित करने की कोशिश करुंगा। उन्होंने सरफराज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिभाशाली और अनुभवहीन खिलाड़ियों को अनुभवी बनाने में काफी काम किया है। मेरी कोशिश उन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनने की होगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीसीबी की माफी (ऊपर)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Lszbz

No comments