Breaking News

वेटलिफ्टर विरजीत ने जूनियर वर्ग में जीता पहला नेशनल गोल्ड मेडल

चंडीगढ़.शहर की वेटलिफ्टर विरजीत कौर ने पहला राष्ट्रीय स्तर का गोल्ड मेडल जीता है। बोधगया में जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 49 किलोवर्ग में वह टॉप स्पॉट पर रहीं। पहले 70 किलो बारबेल में लिफ्ट किया, जबकि 90 किलो वर्ग मेंउन्होंने क्लीन एंड जर्क में लिफ्ट कर सिटी को गोल्डन फिनिश दिलाई।


19 साल की विरजीत ने इस मेडल के साथ रिकॉर्ड भी बनाया। उनके साथ 18 और कंपीटिटर्स थीं, लेकिन कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सकी। विरजीत का लिफ्टिंग मार्जिन सिल्वर मेडल जीतने वाली लिफ्टर से 15 किलोग्राम रहा। विरजीत ने इससे पहले 'खेलो इंडिया' में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैनी ने भी विरजीत कौर को बधाई दी। कहा कि विरजीत के साथ कोच करनबीर सिंह बुटर ने भी मेडल के लिए मेहनत की है।


एक साल में मेडल का रंग बदला: विरजीत की इस कामयाबी में कोच करनबीर सिंह बुटर का अहम योगदान है। बुटर ने एक साल पहले मिले सिल्वर मेडल के बाद नेशनल गोल्ड का टारगेट रखा था। बुटर ने बताया कि पिछले नेशनल में विरजीत को सिल्वर मेडल मिला था। इसके बाद हमने गोल्ड मेडल का टारगेट रखा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेटलिफ्टर विरजीत कौर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mq7sUJ

No comments