Breaking News

न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, सफलता मिलेगी या नहीं

जीवन मंत्र डेस्क। मंगलवार, 29 अक्टूबर का मूलांक 2 है और भाग्यांक 6 है। दिन अंक 9 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी बनी हुई है। अंक 2 के साथ मित्र युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति है। अंक 2 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा 29 अक्टूबर का दिन...

  • अंक 1

अधिकारी पद पर तैनात महिलाओं के लिए समय मेहरबानी दिखा सकता है। जीवन साथी का रुख सहयोग वाला रह सकता है। स्वास्थ्य बराबर साथ दे सकता है।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 2

माता-पत्नी के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता रह सकती है। इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिला के साथ या महिला के नाम से साझेदारी में काम कर रहे हैं तो झटका लग सकता है।
क्या करें- सूर्य भगवान को तांबे के बर्तन से अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 3

दूर की यात्रा हो सकती है। निकट मित्र के सहयोग से ख़ास काम बन सकता है। संतान पक्ष संबंधी अनुकूलता रह सकती है।
क्या करें- बछड़े को बेसन की रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 4

धन संबंधी अनियमितता या गबन संबंधी मामले को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरतें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। होटल इंडस्ट्री वालों को अनुकूलता रह सकती है। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो सावधानी रखें।
क्या करें- किसी अनाथ/बेसहरा को रसदार मिठाई दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

  • अंक 5

तुलनात्मक रूप से लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। स्वास्थ्य संबंधी कोई खास जांच करवानी है तो डॉक्टर से परामर्श करें। घुटने में दर्द रह सकता है।
क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 6

अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अतिरिक्त सावधानी रखनी है। बाजार की उठापटक का धैर्य से सामना करें। अपने जोश पर काबू रखें।
क्या करें- ‘गणपति अथर्वशीर्ष’ का पाठ करते हुए गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

  • अंक 7

जिनसे उम्मीद लगा रखी है, वे ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे। ऑफिस में निकट सहयोगी का व्यवहार अजीब रह सकता है। मानसिक परेशानी घेरे रह सकती है।
क्या करें- शिव-परिवार को सफेद वस्त्र भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

  • अंक 8

यदि किसी फौजदारी मुकदमे में उलझे हुए हैं तो मामला खिलाफ जा सकता है। दूसरे लोगों के विवादों में न फंसे। मानसिक तनाव रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 9

महिला राजनेताओं को समय की कृपा प्रसन्नता दे सकती है। पुलिस अधिकारियों को अपने बॉस या बड़ों की शाबाशी मिल सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर व नमकीन चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday rashifal, 29 october rashifal in hindi, aaj ka ank rashifal, numerology rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MQx1OW

No comments