Breaking News

विदेशों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लौटने से पहले इनामी राशि का चेक तैयार हो जाता है: रिजिजू

गोहाना. केंद्रीय खेल एवं युवा राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है। नई नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वर्ष 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

रिजिजू ने कहा कि विदेशों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिएभारत लौटने से पहले पुरस्कार राशि का चेक तैयार कर दिया जाता है। रिजिजू ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ हुआ। प्रदेश नंबर वन बनने की तरफ अग्रसर है। भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया है।

बेहतर सुविधाएं के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले गए

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले गए हैं। मैंने भी सेंटरों का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त को प्रत्याशी बनाया है। योगेश्वर दत्त अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेंगे। योगेश्वर ने खेलों में देश का नाम किया। इसलिए भाजपा उसे राजनीति में लेकर आई है। अब वे जनसेवा करेंगे।

पांच साल में हमने भ्रष्टाचार खत्म किया : सीएम मनोहर

नूंह में एक नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अगले 5 सालों में राज्य के हर परिवार की रसोई तक पीने का साफ पानी पहुंचाया जाएगा। हरियाणा प्रदेश बनने के बाद 300 रजबाहों एवं विभिन्न माइनरों की टेलों तक पानी पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को लगभग 9 लाख गैस कनेक्शन दिए गए हैं। ऑनलाइन सिस्टम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बरौदा सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर का नामांकन कराने पहुंचे रिजिजू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nnqHEE

No comments