Breaking News

जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में एमजी रामचंद्रन का रोल निभाएंगे अरविंद स्वामी

बॉलीवुड डेस्क.जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' के मेकर्स ने साउथ फिल्मों के स्टार अरविंद स्वामी को कास्ट किया है। वे फिल्म में तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमजी रामचंद्रन का रोल करने वाले हैं। जबकि फिल्म में लीड रोल कंगना रनोट निभाएंगी।

नवम्बर से शुरू होगी शूटिंग : थलाइवी की शूटिंग मैसूर में नवम्बर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। जबकि अरविंद 15 नवम्बर से जॉइन करेंगे। अरविंद तमिल, तेलुगु के अलावा हिन्दी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं।थलाइवी का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। वहीं प्रोडक्शन विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर का है।

as1

इसलिए अहम हैं एमजीआर :1965 से लेकर 1973 तक जयललिता के साथ एमजीआर ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। जयललिता की एमजीआर के साथ पहली फिल्म आइराथिल ओरुवन थी। जो 1965 में आई थी।उन्हें राजनीति में लाने में भी एमजीआर की अहम भूमिका रही।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arvind Swamy will play MGR role in Jayalalithaa Biopic Thalaivi with Kangana Ranaut


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VgigaH

No comments