Breaking News

कुंबले के जन्मदिन पर क्रिकेटर्स ने ट्वीट कर दी बधाई, सहवाग ने उम्र का शतक लगाने की दुआ मांगी

खेल डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले गुरुवार (17 अक्टूबर) को 49 साल के हो गए। इस मौके पर क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने 900 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले इस स्पिनर को बधाई दी। इस दौरान वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटर्स ने ट्वीट करते हुए कुंबले को बर्थडे विश किया। सहवाग ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कुंबले को भारत के सबसे महान मैच विजेता खिलाड़ियों में से बताया, साथ ही उनके लिए उम्र का शतक लगाने की दुआ की।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट के साथ कुंबले को केक लगाते हुए फोटो शेयर किया और इसके साथ लिखा, 'भारत के सबसे महान मैच विजेताओं में से एक और बेहतरीन रोल मॉडल अनिल भाई आपको आपके दूसरे शतक से दूर करने के लिए माफी चाहूंगा। लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि आप असल जिंदगी में शतक लगाएं, इसके लिए केवल 51 और चाहिए। कम ऑन.. कम ऑन अनिल भाई। जन्मदिन की शुभकामनाएं।' बदले में कुंबले ने भी उन्हें शुक्रिया कहा। बता दें कि कुंबले ने अपने करियर में सिर्फ एक ही शतक लगाया है।

गंभीर ने कुंबले को सबसे अच्छा लीडर बताया

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेटर्स की कई पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए कुंबले को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'भारत के सबसे महान मैच विजेता खिलाड़ी अनिल कुंबले को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और जितने भी लोगों के साथ मैं खेला उनमें भी आप सबसे अच्छे लीडर रहे। क्रिकेटर्स की कई पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए आपका धन्यवाद।'़

##


हरभजन ने कुंबले को बॉलिंग पार्टनर और गुरू कहा

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कुंबले को बधाई दी। भज्जी ने लिखा, 'इस खेल को खेलने वाले महानतम स्पिनर... भारत के सबसे बड़े मैच विजेता... जन्मदिन की बधाई अनिल कुंबले, मेरे गेंदबाजी साथी और गुरु।' बदले में कुंबले ने लिखा, 'धन्यवाद भज्जी, अब आपसे कुछ पंजाबी सबक सीखने की जरूरत है।'

##

लक्ष्मण ने की ढेर सारी खुशियों की दुआ

कुंबले के लिए किए अपने ट्वीट में वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'अनिल कुंबले आपको जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं और आपका आने वाले साल बेहतरीन हो। भगवान की कृपा आप पर सदा बनी रहे और मुझे पूरा भरोसा है कि ये विशेष दिन आपके लिए कभी ना खत्म होने वाली खुशियां और ढेर सारी कीमती यादें लेकर आएगा।' बदले में कुंबले ने उन्हें धन्यवाद दिया।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MlFrxg

No comments