Breaking News

इस बार 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ 4 बड़े शुभ योगों में होगी खरीदारी

जीवन मंत्र डेस्क. दीपावली के पहले खरीदारी के लिए मंगलवार को पुष्य नक्षत्र उदय हो रहा है। इस संयोग में जो भी खरीदी की जाएगी, वह शुभ रहेगी।ज्योतिषाचार्य पं प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार इस साल 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ 3 ग्रह विशेष स्थिति में है। जिसके कारण 4 बड़े योग बन रहे हैं। इनमें की गई खरीदारी बहुत शुभ रहेगी।

खरीदारी के इस मुहूर्त में संपत्ति, सोना-चांदी, हीरे-मोती या घर के उपयोग की सामग्री खरीदी जा सकती है। 21 अक्टूबर को शाम करीब 5:40 पर पुनर्वसु नक्षत्र समाप्त होकर पुष्य नक्षत्र शुरू हो रहा है लेकिन 22 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होने से इस दिन खरीदारी और अन्य शुभ कामों को करने का महत्व ज्यादा रहेगा। 22 अक्टूबर को सूर्योदय से शाम करीब 5 तक पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदी की जा सकेगी। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग बनने से रात में भी खरीदारी का मुहूर्त बना रहेगा।

  • तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति

ज्योतिषाचार्य पं प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार 22 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा साध्य योग भी बना रहे हैं। वहीं इस दिन शाम को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा जो कि अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बन रहा है। इस तरह तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण दिनभर में 4 शुभ योग बनेंगे।

  • मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग

पं भट्ट के अनुसार मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान योग बन रहा है। इस शुभ योग में की गई खरीदारी, लेन-देन और निवश से धन की वृद्धि होती है। ये सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वालाशुभ योग है। मंगलवार होने से इस शुभ योग में प्रॉपर्टी, वाहन, अग्नि, शक्ति-ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें और सोने एवं तांबे से बनी चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ है। इसके अलावा इस दिन परिवार के पोषण में सहायक चीजों की खरीदारी भी की जा सकती है।

  • जमीन-मकान में करें निवेश

मंगल- पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि व वैभव में वृद्धि होगी। साथ ही जमीन, मकान में निवेश करना बहुत लाभदायी साबित होगा। इनके अलावा वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी व अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना भी अति शुभ फलदायी होगा। 22 अक्टूबर को गुरु प्रधान धनु लग्नसुबह11:10 से दोपहर 12:40 तक रहेगा और मीन लग्न शाम 04:10 से 5 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी का महत्व ज्यादा रहेगा।

  • सभी राशियोंके लिए खरीदी शुभ

मंगल पुष्य नक्षत्र सभी राशि के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कोई भी राशि वाला व्यक्ति अपनी सुविधानुसार सभी तरह की धातुएं खरीद सकता है। यदि किसी को आर्थिक परेशानी है तो वह अंश मात्र का ही सही सोना या चांदी की खरीदी अवश्य करें, यह आने वाले समय उसके लिए शुभकारी साबित हो सकता है।

पुष्य नक्षत्र में किए जाने वाले मांगलिक कार्य

  1. इस मंगलकर्ता नक्षत्र के दौरान घर में आयी संपत्ति या समृद्धि चिरस्थायी रहती है।
  2. ज्ञान और विद्याभ्यास के लिए दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।
  3. इस दिन आध्यात्मिक कार्य किए जा सकते हैं।
  4. मंत्रों, यंत्रों, पूजा, जाप और अनुष्ठान के लिए भी दिनशुभ है।
  5. इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना और श्री यंत्र की खरीदी करके जीवन में समृद्धि ला सकते हैं।
  6. इस शुभ नक्षत्र के दौरान विवाह को छोड़कर किए गए हर तरह के धार्मिक और आर्थिक कार्यों से जातक की उन्नति होती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pushya Nakshtra On 22 October 4 Shubh Muhurat of Purchasing On Pushya Nakshtra 2019


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32xHMLz

No comments